फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में ठंड का कहर, 18 लोगों की मौत

Wed, 24 Dec 2014 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल में जानलेवा सर्दी का सितम जारी है। सोमवार रात से लेकर मंगलवार तक ठंड से 18 लोगों की मौत हो गई। वाराणसी और गाजीपुर में पांच-पांच, जौनपुर में चार, चंदौली में दो, बलिया और भदोही में एक-एक की मौत हुई।
विज्ञापन


वाराणसी जिले में मंगलवार को ठंड से जंसागांव के लहिया निवासी राममूरत पटेल (42) की मौत हो गई। जड़ावती देवी (56), लुल्लुर विश्वकर्मा (68), रानी पांडेय (58) सभी निवासी ठठरा, मिर्जामुराद और चित्रसेनपुर के भूगोल पांडेय (75) की भी ठंड से मौत हो गई। गाजीपुर में सब्बलपुर खुर्द गांव निवासी दीना कुशवाहा (70) की सोमवार की रात ठंड से मौत हो गई। बुढ़ानीपुर गांव में सोमवार की रात सूर्यनाथ विश्वकर्मा (40) की ठंड से मौत हो गई। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के बहोरिकराय पट्टी गांव में श्याम नारायण उपाध्याय (80) की भी सोमवार रात ठंड से मौत हो गई।

सादात के बैरक गांव में मंगलवार सुबह ठंड लगने से सेचू राम (48) की मौत हो गई। मरदह के जागोपुर गांव में मंगलवार को ठंड लगने से रामनाथ यादव (60) की मौत हो गई। जौनपुर में सुजानगंज के अरुआं निवासी ओम प्रकाश की पत्नी फूला देवी (50) की मंगलवार की सुबह ठंड लगने से मौत हो गई। सेवा का पुरा गांव में रमेश चंद्र दुबे (58) की मंगलवार की सुबह ठंड से मौत हो गई। खुटहन के ताजूपुर निवासी मंगरू प्रजापति (52) मंगलवार भोर में लघुशंका के लिए उठे और ठंड लगने से गिर पड़े। उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जलालपुर के कादीपुर गांव निवासी राम निहाल चौहान (70) की सोमवार रात ठंड से मौत हो गई।  चंदौली में चकिया क्षेत्र के मनकपड़ा ग्राम पंचायत के सलया गांव में रामधनी (80) तथा चकिया के वार्ड नंबर पांच निवासी अनीता (40) की मंगलवार को ठंड लगने से मौत हो गई। बलिया में खेजुरी के करम्मर गांव में सोमवार रात ठंड लगने से हीरा बारी (75) की मौत हो गई। भदोही में मोढ़ के भिखारीरामपुर निवासी देवता दीन मिश्र (80) की ठंड लगने से सोमवार रात मौत हो गई।

ठंड से जनपद में वृद्धा सहित दो की मौत
ठंड का कहर जानलेवा बनने लगा है। तीन दिनों की गलन में एक वृद्धा सहित दो की मौत हो गई है। मृतकों में कोतवाली देहात के कुठिला लायकपुर निवासी रेशमदेवी शर्मा (65) एवं मिरहची थाना क्षेत्र के न्याजनगर निवासी विजयपाल सिंह शामिल हैं। रेशम देवी मौसम की गलन को नहीं सह सकीं और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। पुत्र दिनेश शर्मा ने बताया कि बढ़ी ठंड से असहज मां की हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। थाना मिरहची के गॉव न्याजनगर में किसान विजयपाल सिंह (48) सोमवार सायं को इफको किसान सेवा केंद्र से खाद लेकर गए थे। घर पहुंचने पर उन्हें परेशानी हुई। देर रात उनकी मौत हो गई। जिनका मंगलवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बागपत में ठंड से महिला की मौत

प्रदेश में आसपास के जिलों में सबसे ठंडा बागपत हो गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान मात्र दो डिग्री रिकार्ड किया गया। कड़ाके की इस ठंड से रोशनगढ़ में एक महिला की मौत हो गई। लोग दिन में भी अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते रहे। हालांकि दोपहर में निकली धूप ने लोगों को कुछ राहत दी। मंगलवार की तड़के मात्र दो डिग्री तापमान रह गया। यह तापमान इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान रहा। कोहरा तो सोमवार की शाम सात बजे से ही इतना घना छा गया था कि दृश्यता शून्य पहुंच गई। हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए। ट्रक चालकों ने कोहरे के कहर से ट्रकों को सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया। सुबह लगभग 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। सुबह इतनी कड़ाके की सर्दी पड़ी कि लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। दस बजे के बाद ही लोग घर से निकल सके।

कड़ाके की सर्दी के चलते ग्राम रोशनगढ़ निवासी राजकिशोर त्यागी की पत्नी राजवती (65 वर्ष) की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह से बढ़ी ठंड के बाद वह बीमार हो गईं थीं। उनके पुत्र ऋषिदेव, देवदत्त ने इसकी जानकारी दी।  मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी अभी और भी बढ़ने की संभावना है। पारा गिर सकता है। 10 जनवरी तक स्थिति यही रहेगी।

कोहरे ने थाम दी जिंदगी
मेरठ में कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सोमवार शाम से शुरू हुआ घना देर रात तक रहा। मंगलवार सुबह हल्की धुंध रही। दोपहर 12 बजे सूर्य देव ने दर्शन दिए तो थोड़ी राहत मिली। ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। सर्दी और कोहरे से जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाके सिकुड़ गए हैं। शीतलहर को देखते हुए 28 दिसंबर तक सभी स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। कोहरे के चलते ट्रेनों भी घंटों लेट हो रही हैं। सोमवार को रात के पारे ने पिछले छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। दिसंबर में दिन और न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 94 व न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम प्रभारी अशोक गुप्ता का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें