फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत नहीं, मंगल पर रहने जा रहे हैं ये आठ हजार

Sat, 31 Aug 2013 01:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगल ग्रह पर बसने की इच्छा रखने वालों की भारत में भी कमी नहीं है। अब तक आठ हजार भारतीय 'मार्स वन' के इस वन वे प्रोजेक्ट के तहत मंगल पर जाने की अपनी सीट बुक करा चुके हैं।
विज्ञापन


'मार्स वन' एक संस्था है और उसने मंगल ग्रह पर इंसानों के लिए स्थायी निवास तैयार करने के उद्देश्य से यह प्रोजेक्ट शुरू किया है। वह साल 2023 तक मंगल पर इंसानों की कॉलोनी बसाना चाहती है।

इस संस्था का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के तहत एक बार मंगल पर जाने के बाद वापस नहीं लौटा जा सकता है।

लेकिन इसके बाद भी लोगों में मंगल पर जाने का उत्साह बना हुआ है और कई देशों से आवेदन आ रहे हैं।

संस्था ने इसके लिए अपनी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। इसमें अब तक 8,107 भारतीय आवेदन कर चुके हैं। इस आंकड़े के साथ ही मंगल पर बसने की इच्छा रखने वालों में भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश बन गया है।
विज्ञापन


मार्स वन के मुताबिक इसके लिए अब तक कुल 1,65,000 लोग आवेदन कर चुके हैं। आवेदन करने वाले शीर्ष दस देशों में अमेरिका सबसे आगे है। यहां से मंगल पर जाने वाली की संख्या 37,852 है। इसके बाद चीन (13,124), ब्राजील (8,686), भारत (8,107), रूस (7,138), ब्रिटेन (6,999), मेक्सिको (6,771), कनाडा (6,593), स्पेन (3,621) और फिलिपींस (3,516) का नंबर आता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें