रैगिंग करने के आरोप में सत्यजित राय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआई) के आठ छात्रों को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है तथा मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
एसआरएफटीआई के रजिस्ट्रार दीपांकर मुखर्जी ने यहां बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फर्स्ट इयर की दो छात्राओं ने आठ सीनियर छात्रों के खिलाफ शिकायत की थी जिस पर यह कार्रवाई की गई।
इससे पहले संस्थान की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष तथा अभिनेता दीपांकर डे ने बताया कि एसआरएफटीआई के निदेशक ने उन्हें बताया था कि रैगिंग करने के आरोप में सात छात्रों को निलंबित किया गया है। उन्होंने इस कार्रवाई का समर्थन किया।