फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधे नकदी हस्तांतरण प्रसास सराहनीयः फिक्की

Sat, 01 Dec 2012 09:50 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग मंडल फिक्की ने सरकार द्वारा अगले साल जनवरी से सीधे नकदी हस्तांतरण योजना शुरू किए जाने की सराहना की है। फिक्की अध्यक्ष आरवी कनोडिया ने कहा कि सीधे नकदी हस्तांतरण योजना सरकार की एक सराहनीय पहल है। यह विविध सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समय पर और सही तरीके से पहुंचाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन

 
कनोडिया ने कहा कि मौजूदा समय में सरकार विकास से जुड़े अनेक कार्यक्रम चला रही है। हम इन्हें जरूरी मानते हैं। साथ ही हमारा मानना है कि विकास के इस स्तर पर संसाधनों का प्रबंधन न्यायपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। सीधे नकदी हस्तांतरण इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है। सरकार को इससे सहायता के दुरुपयोग रोकने, सब्सिडी बिल को कम करने और वास्तविक जरूरतमंदों को सीधे सहायता देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें