फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में धमाका, 8 लोगों की मौत

Fri, 13 Sep 2013 10:38 PM IST
एजेंसी/इंफाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिपुर के इंफाल में मजदूरों की बस्ती में शुक्रवार शाम एक शक्तिशाली बम विस्फोट से आठ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


नागामापाल इलाके में हुए हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। किसी व्यक्ति या समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग मणिपुर से बाहर के हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि संदिग्ध आतंकियों ने गैर मणिपुरी मजदूरों की बस्ती में बम फेंका। पूर्व में पुलिस ने बताया था कि बम को दुकान में रखा गया। सभी आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घायल लोग भी मणिपुर से बाहर के बताए जाते हैं। शक्तिशाली बम का विस्फोट एक किलोमीटर दूर तक सुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें