प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को समन भेजा है। सूत्रों के अनुसार मोदी को तीन हफ्ते के भीतर उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
ईडी के एक सूत्र ने बताया कि मोदी को उनके अटार्नी के माध्यम से पिछले हफ्ते समन जारी किया गया है। वह एक सुनवाई के लिए जांच एजेंसी के सामने आए थे।
यह केस 2008 में आईपीएल के टेलीविजन अधिकार को लेकर वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप और मल्टी स्क्रीन मीडिया के बीच हुई 425 करोड़ रुपये की डील से जुड़ा है। आरोप लगे थे कि इन रुपयों का भुगतान अवैध तरीके से किया गया है।
इस पर ईडी ने फेमा के तहत 2009 में जांच शुरू की थी। इस मामले में पिछले हफ्ते बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख एन श्रीनिवासन का भी बयान दर्ज किया जा चुका है।