शहर के सभी प्राइवेट और सरकारी कालेजों में दाखिले का दौर जारी हैं। कांउसिलिंग चल रही है। ऐसे में दाखिला लेने के लिए जाने से पहले इन पहलुओं पर जरूर ध्यान दें।
हॉस्टल के लिए आवेदन करने वालों को कालेज फीस के साथ ही हॉस्टल फीस जमा करनी होगी। दाखिले के लिए संबंधित कॉलेज में आधा घंटा पहले पहुंचे।कॉलेज द्वारा तय काउंसिलिंग शेड्यूल मे हिसाब से पहुंचे।सभी ओरिजिनल डोक्यूमेंट्स साथ लेकर आएं।प्राइवेट वाहनों की बजाया पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करें।दाखिला मिलने के तुरंत बाद जमा होने वाली फीस साथ लेकर आएं।सभी सरकारी कॉलेजों में स्टूडेंट्स फीस ई-संपर्क सेंटर पर भी जमा करा सकते हैं। काउंसिलिंग के लिए जरूरी सामान और डोक्यूमेंट्स का खास ध्यान रखें।कोशिश करें कि काउंसिलिंग में परिवार के ज्यादा सदस्य साथ न आएं।