प्रवर्तन निदेशालय ने पुणे के व्यवसायी हसन अली के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग और काला धन मामले में मंगलवार को मुंबई, पुणे, गुड़गांव और कोलकाता समेत छह शहरों में छापा मारा।
छापे के दौरान तलाशी में 26.3 लाख रुपये, दस्तावेज और कम्प्यूटर हार्डवेयर सूचनाएं जब्त की गईं। ईडी ने हसन व उसके कथित अन्य सहयोगियों के खिलाफ 2011 में मनीलॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।
ईडी के अधिकारी ने बताया कि हसन अली केस में छह शहरों में 12 स्थानों पर उससे (हसन) जुड़े भवनों में तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारी ने कहा कि इसमें करीब 30 अधिकारी शामिल थे।