फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने अब चार राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी है। इन राज्यों की वर्तमान विधानसभाओं का कार्यकाल इसी साल दिसंबर व जनवरी 2015 में खत्म होने जा रहा है।
विज्ञापन


आयोग ने राज्य की चुनावी मशीनरी के लिए मतदाता सूची संशोधित करने का कार्यक्रम तय कर दिया है।

चुनाव आयोग ने हरियाणा, झारखंड तथा महाराष्ट्र की मतदाता सूची में उन सभी लोगों के नाम जोड़ने का निर्देश दिया है जो एक जनवरी 2014 तक 18 साल के हो चुके हों। इसके लिए बूथ स्तर पर तय कार्यक्रम के अनुसार अभियान चलाया जाएगा।

नए मतदाताओं के नाम शामिल‌ किए जाएंगे

9 जून को मतदाता सूची का प्रकाशन करके नए मतदाताओं और सूची में नाम शामिल नहीं कराने पाने वाले लोगों के आवेदन लिए जाएंगे।

9 जून से 30 जून तक इस अभियान के तहत मिलने वाले आवेदनों के आधार पर नए नामों को सूची में शामिल कर लिया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची में शामिल नामों पर लोग आपत्तियां भी दर्ज करा सकेंगे।

चुनाव आयोग ने 21 व 22 जून तथा 28 व 29 जून को बूथ स्तर पर मतदाता सूची संशोधन के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश प्रदेश मशीनरी को दिया है।
विज्ञापन

आयोग जल्दी कर देगा सारे इंतजाम

आयोग नई संशोधित मतदाता सूची 31 जुलाई तक प्रकाशित कर देगा। आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्तों को मतदाता सूची को वेबसाइट पर डालने का भी निर्देश दिया है। जिन मतदाताओं के नाम लोकसभा चुनाव के दौरान सूची से हटा दिये गये थे उनके घरों पर फार्म छह के साथ एक नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया है।

फार्म छह को भरकर ऐसे मतदाता फिर से अपना नाम सूची में जुड़वा सकेंगे। आयोग ने सभी वैध लोगों के नाम सूची में जोड़ने के लिए इस बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें