बिहार विधानसभा के चुनाव सितंबर-अक्तूबर में होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने मुख्य चुनाव आयुक्त के हवाले से यह जानकारी दी है।
पीटीआई के मुताबिक चुनाव आयोग चुनाव खर्च पर लगाम कसने के लिए नई व्यवस्था लागू करेगा।
चुनाव आयोग के हवाले से बताया गया है कि चुनाव के समय गुंडागर्दी रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की जाएगी। बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं।