फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विधानसभा के चुनाव सितंबर-अक्तूबर में: EC

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विधानसभा के चुनाव सितंबर-अक्तूबर में होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने मुख्य चुनाव आयुक्त के हवाले से यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


पीटीआई के मुताबिक चुनाव आयोग चुनाव खर्च पर लगाम कसने के लिए नई व्यवस्था लागू करेगा।

चुनाव आयोग के हवाले से बताया गया है कि चुनाव के समय गुंडागर्दी रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की जाएगी। बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

जनता परिवार पर सियासत तेज

पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों ने भारी जीत दर्ज की थी। लेकिन जनता दल (यू) के भाजपा से अलग होने और जनता परिवार के साथ आने की चर्चा से अब मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

हालांकि समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव का कहना है कि 'बिहार चुनाव से पहले जनता परिवार के दलों का विलय मुमकिन नहीं है'। सीटों को लेकर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और नीतीश कुमार की जनता दल युनाइटेड के बीच सियासत तेज हो गई है।

राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि उनका दल जदयू से बड़ा है और उसे प्रत्येक विधानसभा सीट पर प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वहीं नीतीश कुमार ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजद अपनी इच्छा से सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें