फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने सिद्धू को लगाई कड़ी फटकार

Wed, 30 Jan 2013 09:39 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव आयोग ने कड़ी डांट पिलाई है। उन पर गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। सिद्धू ने उस समय एक सभा में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


आयोग ने बुधवार को जारी अपने आदेश में सिद्धू को निर्देश दिया है कि वह भविष्य में ऐसी टिप्पणियों से बचें और बेहद सतर्क रहें। आयोग ने सख्त लहजे में कहा कि वह चुनाव प्रचार के दौरान कड़ाई से आचार संहिता का पालन करें और उसका कतई उल्लंघन न करें।

सिद्धू ने पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान जूनागढ़ में 29 नवंबर को आयोजित भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री और गुजरात परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष केशुभाई पटेल पर व्यक्तिगत टिप्पणियां की थीं।
विज्ञापन


आयोग ने अपने आदेश में पटेल पर की गई टिप्पणी का भी हवाला दिया है। आदेश में कहा गया है, ‘आयोग ने पाया है कि प्रचार के दौरान सिद्धू के भाषण लोगों की सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाले थे। उन्होंने अपने विरोधी नेताओं के निजी जीवन पर टिप्पणी की। उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।’

आयोग की यह फटकार सिद्धू के अपने भाषणों की एक सीडी व जवाब देने के लिए और समय की मांग के बाद आई है। इससे पहले आयोग ने उन्हें 5 जनवरी तक इस मामले में अपना जवाब देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें