फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में बादल गुट की जीत

Wed, 30 Jan 2013 09:36 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर बादल गुट ने कब्जा जमा लिया है। पिछले दो चुनावों और करीब 12 साल से कमेटी पर राज कर रहे सरना गुट का 2013 के चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया है। यहां तक कि सरना गुट के प्रधान और वरिष्ठ उप प्रधान को भी करारी शिकस्त मिली है।
विज्ञापन


46 वार्ड के लिए आयोजित चुनाव में 37 वार्ड पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) बादल गुट ने कब्जा जमा लिया है। सरना गुट को 8 वार्ड से ही संतोष करना पड़ा। केंद्रीय गुरु सिंह सभा ने भी एक वार्ड पर जीत हासिल की है। सिंह सभा से दिल्ली के कांग्रेसी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने डिफेंस कॉलोनी वार्ड से जीत दर्ज की। दशमेस सोसायटी और शिरोमणि अकाली दल यूके गठबंधन को एक भी वार्ड में जीत नहीं मिली।

शिअद (दिल्ली) और कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह सरना को शिअद यूथ विंग के अध्यक्ष मजिंदर सिंह सिरसा से करारी हार का सामना करना पड़ा। जीत का अंतर भी 46 वार्ड में सबसे ज्यादा रहा। सरना 4,454 मत से हारे। सिरसा को कुल 9,006 मत प्राप्त हुए। सरना गुट के वरिष्ठ उप प्रधान भजन सिंह वालिया पीतमपुरा वार्ड से एमपीएस चड्ढा से 335 मत से पराजित हो गए।
विज्ञापन


उधर, ग्रेटर कैलाश वार्ड से शिअद के प्रधान मनजीत सिंह जीके ने भी प्रतिद्वंद्वी को 3,295 मतों से शिकस्त दी। साहिबपुरा वार्ड से चमन सिंह ने 3,225 वोटों से जीत दर्ज की। वसंत विहार से महिला प्रत्याशी बीबी दलजीत कौर विजयी रहीं। सबसे कम अंतर से जीतने वालों में हरपाल सिंह कोचर रहे। वार्ड नंबर 21 से उन्होंने महज 29 वोट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें