फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भूकंप आते ही लोगों में मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में आए भूकंप का असर पूरे उत्तर भारत में देखा गया। इस भूकंप से दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


देश के कई हिस्सों में शनिवार को करीब 11.40 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र नेपाल में पोखरा के पास लामजुम में माना जा रहा है, जहां पर इसकी तीव्रता 7.5 मापी गई है।

दिल्ली में इस भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है, जबकि यूपी के आगरा में इसकी तीव्रता 6.0 थी। वहीं दूसरी ओर पटना में भी भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है।

इस भूकंप से यूपी के बाराबंकी में 2 लोगों की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में एक बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से करीब 10 लोगों के जख्मी होने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2-3 मिनट तक लगे भूकंप के झटके

उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में छुटपुट नुकसान की खबरें आ रही हैं। भारत में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन कई घरों में दरारें पड़ गई हैं और कुछ निर्माणाधीन इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

दिल्ली एनसीआर में जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किए गए, वैसे ही लोग अपने घरों और ऑफिस से निकल कर बाहर आ गए। भूकंप के ये झटके करीब 2-3 मिनट कर महसूस किए गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें