फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों से हिला उत्तर भारत, 4.4 थी तीव्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार देर रात करीब 11.27 मिनट राजस्थान के कई हिस्सों में भूकंप का झटका महसूस किया गया। जी न्यूज में छपी खबर के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई।
विज्ञापन


इस भूकंप की केंद्र सीकर में बताया जा रहा है जो करीब 10 किलोमीटर जमीन के नीचे था। खबरों के मुताबिक जयपुर में लोग भूकंप के झटके लगने के बाद घरों से बाहर निकल गए।

इस भूकंप से अभी तक जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। खबरों के मुताबिक नोएडा में भी भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया।
विज्ञापन

क्या कहता है सीस्मिक मॉनीटर

भूकंप की जानकारी देने वाले ऑनलाइन सीस्मिक मॉनिटर के मुताबिक उत्तरी भारत में ये भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि, सीस्मिक मॉनीटर के अनुसार इसकी तीव्रता 4.1 बताई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर इसक भूकंप का केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर नीचे दिखाया गया है। यूटीसी समय के मुताबिक यह भूकंप 3 सितंबर को शाम 5.57 मिनट पर आया है, जो भारतीय समय (जीएमटी) के अनुसार 3 सितंबर रात 11.27 बजे होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें