फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में अप्रैल से शुरू होगा ई-टोल सिस्टम: गडकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय महामार्गों पर वाहनों को टोल अदा करने के लिए अब लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। आगामी अप्रैल महीने से राष्ट्रीय महामार्गों पर ई-टोल प्रणाली शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


सबसे पहले दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय महामार्ग से इसकी शुरुआत होगी और फिर देश के 360 टोल नाकों पर ई-टोल की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। मंगलवार को मेक इंडिया सप्ताह के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी। गडकरी ने बताया कि ई-टोल के तहत वाहनों पर स्टीकर लगाए जाएंगे। टोल नाकों पर स्टीकर को स्कैन किया जाएगा।

स्कैन करते ही वाहन मालिक के बैंक खाते से टोल राशि कट जाएगी। उन्होंने बताया कि मोबाइल की तरह इसे रिचार्ज किया जा सकेगा। खाते में धनराशि समाप्त होने पर संबंधित बैंक के जरिये वाहन मालिक-चालक को संदेश भेजा जाएगा। इससे वाहन मालिक अपने खाते में रकम जमा कर रिचार्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

देशभर में बनेंगे 300 रिंग रोड

गडकरी ने बताया कि ई-टोल प्रणाली से ईंधन और समय दोनों की बचत होगी। इसलिए टोल कंपनी और बैंकों के सहयोग से ई-टोल प्रणाली लागू करने की तैयारी की गई है। जब गडकरी से भाजपा के टोल मुक्त महाराष्ट्र के चुनावी नारे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सवाल राज्य सरकार से करें।

भूतल परिवहन मंत्री ने बताया कि देश भर में 300 रिंग रोड बनाने का लक्ष्य रखा है। पेट्रोल पंप से लेकर अन्य सभी सुविधाएं शहर की सीमा के पास ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि देशभर में दो हजार से अधिक पोर्ट तैयार करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार इंदौर-धुलिया-मनमाड मार्ग पर रेलवे लाइन बिछाने के संबंध में विचार कर रही है। इससे जेएनपीटी तक माल ढुलाई में आसानी हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें