फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-टिकट बुक करें, घर आने पर दें किराया

Tue, 03 Feb 2015 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशनों के काउंटर पर कतार लगाकर टिकट नहीं खरीद सकते। न ही रिजर्व टिकट के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भुगतान करने से भी बचना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए आईआरसीटीसी ने नई सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन


इसका इस्तेमाल कर यात्री शाक-सब्जी की तरह रेलवे का आरक्षित टिकट भी खरीद सकते हैं। रेलवे ने आई-टिकटिंग की तरह कैश ऑन डिलेवरी (सीओडी) सेवा शुरू की है। हालांकि, इस सुविधा का लाभ उठाने वाले यात्रियों को वातानुकूलित श्रेणी के टिकटों की बुकिंग पर 60 रुपये और स्लीपर श्रेणी के टिकटों पर 40 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

स्मार्ट फोन धारकों के लिए यह इसलिए भी सुविधाजनक है कि सभी प्लेटफार्म पर इन टिकटों की बुकिंग कराई जा सकती है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन अब तक आई-टिकटों की डिलेवरी कैश ऑन डिलेवरी करता रहा है लेकिन अब यह सुविधा ई-टिकटों पर भी लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


कारपोरेशन के पीआरओ संदीप दत्ता के मुताबिक इसके लिए मेसर्स एंड्यूरिल टेक्नालॉजी प्रा. लिमिटेड से समझौता किया गया है। कंपनी ने बुकमाईट्रेन.कॉम बेवसाइट और और ऐप बनाया है। इसके जरिए कैश ऑन डिलेवरी सुविधा दी जाएगी। स्मार्ट फोन के उपभोक्ता किसी भी प्लेटफार्म पर हों, यह सुविधा उठा सकते हैं।

पीआरओ के मुताबिक उपभोक्ता एंड्रायड, विंडोज, ब्लैकबेरी और आईओएस प्लेटफार्म वाले मोबाइल पर बुकमाईट्रेन एप डाउनलोड कर सकते हैं। शुरूआती दौर में यह सेवा 200 से अधिक शहरों या नगरों में शुरू कर दी गई है। शर्त यह है कि यात्रियों को यात्रा शुरू करने के पांच दिन पहले ही टिकट बुक कराने होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें