फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड की पहाड़ियों में होंगे पहाड़ांवाली के दर्शन

Wed, 07 Nov 2012 01:18 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णो माता के जयकारे आने वाले समय में स्विट्जरलैंड की पहाड़ियों में भी सुनाई दें तो हैरानी की बात नहीं होगी। जम्मू की त्रिकुटा पर्वत शृंखला के साथ अब स्विट्जरलैंड के एल्प्स पर्वतों में भी मां अंबे के दर्शन होंगे। हालांकि यह यात्रा वही कर पाएंगे जिन पर मां ‘लक्ष्मी’ की कृपा है और स्विट्जरलैंड जाने की हैसियत रखते हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन के कारोबारी आस्क 4 ग्रुप ने सात समंदर पार भक्तों को मां वैष्णो के दर्शन कराने की योजना बनाई है। इस प्रोजेक्ट को नाम दिया गया है जय अंबा वैली प्रोजेक्ट। स्विट्जरलैंड के पर्यटन स्थल लंगर्न में 2,326 करोड़ रुपये की लागत से इस योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा।

जय अंबा वैली प्रोजेक्ट का मंगलवार को नई दिल्ली में उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में आस्क 4 ग्रुप के चेयरमैन सुधीर शर्मा, एमिल ग्रुप के केके शर्मा, अभिनेता पुनीत इस्सर, भजन गायक नरेंद्र चंचल समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
विज्ञापन


परियोजना की खास बात यह है कि एल्प्स की तीन पहाड़ियों पर वैष्णो माता के साथ-साथ शिव और भगवान बुद्ध के भी मंदिर बनाए जाएंगे। इन मंदिरों को आपस में जोड़ा जाएगा। मंदिरों में आने वाले सैलानी माता के दर्शनों के अलावा वहां के प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले सकेंगे।

मंदिर के अलावा यहां स्टडी सेंटर, इंटरनेशनल रेस्टोरेंट व कैफे, बैंक और मेडिकल की सुविधा भी होगी। सुधीर शर्मा ने बताया कि यहां आने वाले भक्तों से कोई दान या चंदा नहीं लिया जाएगा। इसकी देखभाल पूरी तरह आस्क 4 ग्रुप करेगा। पुनीत इस्सर ने प्रोजेक्ट की तारीफ करते हुए कहा कि माता तो पूरे जगत की हैं तो उनके दर्शन केवल भारत तक ही क्यों सीमित रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें