फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बना सैलानियों की पहली पसंद, गोवा से सस्ता दुबई की सैर

Fri, 03 Oct 2014 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशगवार मौसम, सस्ता पैकेज और नाइट लाइफ की वजह से पूर्वांचल सहित देशभर के सैलानियों की पहली पसंद बन गया है दुबई। पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभरे दुबई ने थाईलैंड और सिंगापुर को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


खाड़ी का यह देश कानून-व्यवस्था और सफाई के मामले में भी अव्वल होने की वजह से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो इस पर्यटन सीजन में दस हजार से अधिक लोग दुबई टूर का पैकेज बुक करा चुके हैं। इनमें बनारस के साथ ही पूर्वांचल के दूसरे शहरों आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर और गोरखपुर के सैलानी शामिल हैं। परिवार के साथ दशहरा और दिवाली की छुट्टियां बिताने वाले लोग दुबई को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

हालांकि थाईलैंड अब भी युवाओं की पहली पसंद है लेकिन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित दुबई के टूरिस्ट स्पॉट्स दुनिया भर के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। डेजर्ट सफारी और धाऊ क्रूज को पूर्वांचल के लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वीजा मिलने में आसानी और एयर कनेक्टीविटी के चलते भी सैलानी दुबई को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। देश के चारों महानगरों से दुबई के लिए सीधी उड़ान सेवा है। दुबई के अलावा इस साल मकाऊ और हांगकांग जाने वाले सैलानियों की तादाद भी बढ़ी है। एक व्यक्ति का चार रात और पांच दिन का टूर पैकेज 65 हजार रुपये के आसपास है। इसमें दो रात मकाऊ और दो रात हांगकांग में ठहरने की व्यवस्था है। पैकेज में सेवेन स्टार वेनेशन होटल का कैसिनो विजिट भी शामिल है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

सस्ता पैकेज सैलानियों को लुभा रहा

एक आदमी को तीन रात और चार दिन के पैकेज के लिए 35 हजार रुपये देने होंगे। पैकेज में दिल्ली से दुबई का हवाई जहाज का किराया, होटल का किराया, सुबह का नाश्ता, हाफ डे सिटी टूर, डेजर्ट सफारी टूर और दाऊ क्रूज टूर शामिल है। इसमें वीजा शुल्क शामिल नहीं है। वीजा शुल्क के छह हजार रुपये अलग से देने होंगे।

टूर कंसल्टेंट सुधांशु सक्सेना का कहना है कि गोवा से सस्ता है दुबई का पैकेज टूर। शहर साफ सुथरा और सुरक्षित है। सैलानी वहां घूमने के साथ ही मार्के टिंग भी कर सकते हैं। दुनिया की हर बड़ी कंपनी के आउटलेट्स वहां मौजूद हैं। गारमेंट्स, इलेक्ट्रानिक और आर्नामेंट्स सस्ते और आधुनिक हैं, जो सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। दुबई का वीजा भी आसानी से मिल जाता है। एयर कनेक्टीविटी अच्छी होने से यह एशिया का सबसे पसंदीदा पर्यटक स्थल बनकर उभरा है।

युवा बिजनेसमैन गौरव रूपानी ने बताया कि इसमें कोई शक नहीं कि दुबई भरतीयों की सबसे पसंदीदा जगहों में एक है। यह एक ऐसा शहर है जहां हर आय वर्ग का सैलानी अपनी छुट्टियां बिता सकता है। स्वादिष्ट खाना, सस्ता होटल, 24 घंटे टैक्सी सुविधा, बड़े-बड़े संग्रहालय सिटी सेंटर जैसा भव्यतम शापिंग माल इस शहर की खुबियों को बयां करता है। दुबई की नाइट लाइफ का तो जवाब ही नहीं।

सिटी टूर में जिस बस से आप शहर की सड़कों पर सफर करेंगे, रात को वहीं बस आपको समुद्र से शहर का नजारा भी दिखाएगी। ऐसा दुबई में ही मुमकिन है। पूरी रात गुलजार रहने वाले डिस्कोथेक, बैले डांस क्लब और पब नाइट लाइफ के शौकीनों को ज्यादा आकर्षित करते हैं। दुनिया का सबसे ऊंचा होटल बुर्ज अल खलीफा और रात को दो हिस्सों में बंटने वाला मखदूत ब्रिज वास्तुशिल्प की अनूठी मिसाल पेश करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें