बिहार के कैमूर में तैनात एक महिला डीएसपी ने जिले के एसपी पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। डीएसपी के अनुसार एसपी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उनका यौन शोषण किया है। मामला सामने आने के बाद बिहार की नौकरशाही में हड़कंप मच गया है।
मामले में डीजीपी ने जांच कमेटी बनाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं आरोपी एसपी ने सभी मामलो को झूठा बताते हुए इसे छवि खराब करने की साजिश बताया है।
मामला उस समय सामने आया जब कैमूर जिले के भभुआ स्थित महिला थाना में पुलिस उपाधीक्षक ने एक मामला दर्ज कराया। प्राथमिकी में महिला पुलिस उपाधीक्षक ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद पिछले शादी का झांसा देकर पिछले कुछ समय से लगातार उनका शारीरिक शोषण कर रहे थे, लेकिन विवाह करने की बात पर अब वे मुकर रहे हैं।