फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के यूपी में एक बार फिर ताबड़तोड़ गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को 20 वर्षीय विवाहिता की दुराचार के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार रात को गांव के ही युवक ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ बलात्कार किया था। मंगलवार को विवाहिता के घर वालों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने दोबारा घर में घुसकर विवाहिता के गले में रस्सी का फंदा डाला और कमरे के कुंडे से लटका कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी करीब एक माह से मायके में रह रही थी। सोमवार रात करीब 10 बजे घर के अन्य सभी लोग पड़ोस स्थित पशुशाला में चारा बना रहे थे। घर में बेटी अकेली थी। इसी दौरान गांव में ही रहने वाला दिलीप गुर्जर दीवार कूदकर घर में घुस आया और बेटी के साथ दुराचार किया।

विरोध करने पर पुत्री को जातिसूचक अपशब्द भी कहे। आरोप है कि आरोपी घर में रखे जेवर व 50 हजार रुपये भी लेकर भाग गया।  घर के लोगों को लौटने पर घटना की जानकारी हुई। घर वालों ने इसका विरोध जताया। इस पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे आरोपी फिर से घर में घुस गया। आरोपी ने विवाहिता के गले में रस्सी का फं दा डाल कर कमरे के कुंडे से लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग पशुशाला से घर पहुंचे तो का शव लटकता देखा।
विज्ञापन


इससे घर में कोहराम मच गया। कोतवाल डीके तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी दिलीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी जेके शाही, एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घर वालों से घटना के बाबत पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

रामपुर से अगवा नर्स को बाईपास पर फेंक गए

वहीं, रामपुर के गंज में बंदूक के बल पर चार बदमाशों ने रविवार की सुबह एक नर्स को अगवा कर लिया। नर्स को गाड़ी में डालकर कहीं ले गए। मंगलवार शाम बदमाश चलती गाड़ी से कटघर के पंडित नगला बाईपास पर इस नर्स को फेंक गए। अर्धमूर्च्छित युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे रेप की आशंका जताई जा रही है।

रामपुर के गंज में रहने वाला एक व्यक्ति राजस्थान में एक मस्जिद में इमाम हैं। उनकी पत्नी गोद ली हुई बेटी और बेटा रामपुर में ही रहते हैं। यह बेटी रामपुर में गंज क्षेत्र में ही एक अस्पताल में नर्स है। रविवार सुबह वह घर से सब्जी लेने गई थी। घर के पास एक सूनसान गली में उसका कार सवार चार बदमाशों ने बंदूक के बल पर अपहरण कर लिया और कहीं ले गए।

मंगलवार रात करीब नौ बजे कुछ बदमाश इस नर्स को एक चलती कार से कटघर के पंडित नगला बाईपास पर इंडियन गैस एजेंसी के पास फेंक गए। पुलिस ने युवती को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मझोला में रहने वाले नर्स के मामा ने बताया कि उसकी भांजी ने बताया है कि चार लड़कों ने उसका अपरहण कर लिया था।

उनमें से दो लड़के ऐसे हैं, जो उसे अक्सर परेशान करते थे। उनकी शिकायत भी गंज थाना रामपुर में की थी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने एसपी रामपुर से इस बाबत बात की है। युवती के परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी गई है। युवती से रेप की आशंका जताई जा रही है। पुलिस उसे मेडिकल के लिए भेज रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें