महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बैशाखी का बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का फैसला किया।
सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के करीब 48 लाख कर्मचारियों के अलावा 55 लाख पेंशनधारियों को फायदा पहुंचेगा। इस फैसले से खजाने पर 6762 करोड़ का बोझ बढ़ेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2015 से लागू होगा।
वैसे केंद्र सरकार के कर्मचारी इस महंगाई भत्ते के बढ़ने का इंतजार जनवरी से कर रहे थे। मगर कर्मचारी संगठनों के बढ़ते दबाव के बाद सरकार ने तीन महीने के लंबे समय के बाद उन्हें राहत देने वाला निर्णय लिया है।