फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा हाइकमान ही लेगा मोदी पर अंतिम फैसला: राजनाथ

Mon, 19 Aug 2013 09:20 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक तरह से सभी स्टेट यूनिटों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से संबंधित कोई प्रस्ताव पारित न करें। उन्होंने साफ किया कि इस संबंध में फैसला शीर्ष नेतृत्व लेगा।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान राजनाथ ने यह बात कही। इस बैठक सभी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के महासचिव मौजूद थे।

पार्टी अध्यक्ष को यह आदेश इसलिए जारी करना पड़ा क्योंकि एक दिन पहले ही बिहार भाजपा यूनिट ने प्रस्ताव पास कर मांग की है कि मोदी को बिना देरी किए केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाए।

सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता सुशील मोदी समेत बिहार यूनिट के शीर्ष नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वह भली भांति जानते हैं कि उन्हें कौन सा निर्णय कब लेना है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का दावा है कि राजनाथ सिंह ने साफ कह दिया है कि मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषणा वह सभी सीनियर नेताओं से विचार करने के बाद करेंगे। इस संबंध में उचित समय पर आने पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड फैसला लेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें