फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल जाते वक्त किडनैप हुई 'जिमी'

Wed, 13 Nov 2013 11:50 PM IST
ब्यूरो/वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के 40वें दिन ही 'मौजू' का सुख चैन छिन गया। उसकी नई नवेली दुल्हन जिमी को किडनैप कर लिया गया।
विज्ञापन


गत 29 सितंबर को मौजू का वैशाली सेक्टर-5 स्थित एक परिवार की पग ब्रीड की डॉगी 'जिमी' के साथ मौजूद का विवाह हुआ था।

दिल्ली में शादी के बाद जिमी रुड़की में अपने ससुराल चली गई और भाई दूज पर मायके वापस लौटी।

उसके ससुराल छोडऩे जाते वक्त मुरादनगर के पास किसी ने किडनैप कर लिया। तब से जिमी को बेटी के समान मानने वाले मालिक का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस भी मामले में रिपोर्ट नहीं कर रही है।

वैशाली सेक्टर-5 में एडवोकेट ब्रज भूषण त्यागी रहते हैं। उन्होंने जिमी को अपनी बेटी तरह प्यार दिया।

इतना नहीं धूमधाम से उसकी शादी रुड़की के एक ठाकुर परिवार के डॉग मौजू से कराई। बेटी की तरह ही जिमी को विदा भी किया। गत 4 नवंबर को भाई दूज के पर्व पर जिमी रुड़की स्थित अपने ससुराल से वैशाली सेक्टर-4 स्थित अपने मायके आई थी।
विज्ञापन


ब्रज भूषण त्यागी बताते हैं कि 10 नवंबर को वह जिमी को ससुराल छोडऩे के रुड़की जा रहे थे।

मुरादनगर में गांव डिडौली के पास जिमी को टॉयलेट कराने के लिए कार से उतारा था, इतनी ही देर में किसी का फोन आया और बात करने लगे। तभी जिमी के चिल्लाने की आवाज आई। मुड़कर देखा तो एक मोटरसाइकिल सवार जिमी को लेकर भाग रहा था।
विज्ञापन


जब तक वह कार में बैठकर पीछा करते, किडनैपर आंखों से ओझल हो चुका था। तब से वह जिमी की किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहे हैं लेकिन, उनकी तहरीर तक नहीं ली जा रही है।  

शादी में पांच लाख का खर्च
दिल्ली स्थित पांच सितारा होटल में मौजू के साथ जिमी का विवाह कराया गया था। इस विवाह में पांच लाख रुपये का खर्च आया था।

फिलहाल प्रेग्रेंट है जिमी
विवाह के बाद जिमी ससुराल चली गई थी और जब भाई दूज पर वापस आई तो पता चला कि वह प्रेग्रेंट भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें