आसाराम दुष्कर्म प्रकरण के गवाह कृपाल के घर में बुधवार रात चोरी हो गई। बंद पड़े घर की एक खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर दुष्कर्म के मुकदमे के दस्तावेज चोरी कर ले गए।
कृपाल की करीब दो महीने पहले गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। चोर मुकदमे के दस्तावेज के अलावा कुछ और मामूली सामान भी चुरा ले गए, लेकिन कीमती सामान नहीं उठाया।
अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों का मकसद सिर्फ मुकदमे के कागजात चोरी करने का था। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के दो बेटों को हिरासत में लिया है।
आसाराम प्रकरण के अहम् गवाह कृपाल सिंह को 10 जुलाई की रात कैंट इलाके में गोली मार दी गई थी। अगले दिन बरेली के एक अस्पताल में कृपाल की मौत हो गई थी।