प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट ने बुधवार को रेल कर्मियों को दीवाली के तोहफे के रूप में उत्पादकता से जुड़े बोनस को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय के इस प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के साथ ही तकरीबन साढ़े 12 लाख अराजपत्रित रेल कर्मी को यह बोनस मिल सकेगा।
संसाधनों की कमी के बावजूद रेल मंत्रालय ने उत्पादकता पर आधारित 78 दिनों का बोनस रेल कर्मियों को दिए जाने की सिफारिश कैबिनेट से की थी। खास बात यह है कि पिछले तीन सालों से रेल कर्मी लगातार इस बोनस को पा रहे थे।