फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर बवाल

Fri, 31 Oct 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली के गांव ख्वाजपुर धनतला में धर्मस्थल से लाउडस्पीकर बजाने को लेकर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव किया, जिसमें दो ग्रामीण घायल हो गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। इस पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। फिलहाल गांव में तनाव पूर्ण शांति है।

गांव के धर्मस्थल में बृहस्पतिवार की शाम को करीब चार बजे रोजाना की तरह लाउडस्पीकर बजाया गया तो दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति की। उन्होंने लाउडस्पीकर को इस समय न बजाने को कहा। इस पर लाउडस्पीकर बंद कर दिया गया।

इसकी जानकारी दूसरे समुदाय के लोगों को मिली। तो वे धर्मस्थल पर एकत्र हो गए। बाद में कुछ लोग धर्मस्थल पर लाउडस्पीकर बजाने पर आपत्ति करने वाले समुदाय के व्यक्ति के घर पर पहुंचे तो घर से उन पर पथराव किया गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पथराव करने वाले आरोपी की तलाश की। लेकिन वह फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि वे मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें