फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील SMS से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी

Sat, 04 Oct 2014 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील एसएमएस और कॉल से परेशान होकर आत्महत्या करने वाली छात्रा के परिजनों और खनौदा के ग्रामीणों ने यूपी के दौराला थाने में पुलिस पर हमला बोलते हुए जमकर बवाल काटा। हिरासत में लिए गए आरोपी से अपने सामने पूछताछ करने की मांग पर अड़े ग्रामीणों की पुलिस से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद भड़के लोगों ने पहले तो आग लगानी चाही। बोतल लेकर इधर उधर भागे लेकिन पेट्रोल नहीं मिलने पर थाने में तोड़फोड़ शुरू कर दी। रिकार्ड रूम कार्यालय में रखे अभिलेखों को तहस नहस कर दिया।

पथराव करते हुए थाने में खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने बाहर आकर हाईवे पर भी जाम लगा दिया। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को दौड़ाया। इस पथराव में एसएसआई समेत 10 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

आरोपी से अपने सामने पूछताछ चाहते थे ग्रामीण

आरती पुत्री चंद्रपाल रुड़की रोड स्थित बीएससी की छात्रा थी। उसके मोबाइल पर कई दिन से एसएमएस और फोन आ रहे थे। छात्रा के पिता ने बृहस्पतिवार देर रात ही एक युवक के खिलाफ पल्लवपुरम चौकी में तहरीर दी थी। पुलिस युवक को हिरासत में थाने ले आई थी। आरोप है कि युवक के खिलाफ न तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और न ही सख्ती से पूछताछ की।

शुक्रवार सुबह 10 बजे ट्रैक्टर ट्राली से ग्रामीण दौराला थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस के समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं मानें। दोपहर तक तो छिटपुट हंगामा चलता रहा। इसके बाद ग्रामीण आरोपी से अपने सामने पूछताछ की मांग करने लगे। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और महिलाओं समेत ग्रामीणों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी।

सूचना पर इंस्पेक्टर दौराला मौके पर पहुंचे और लाठीचार्ज कर जाम खुलवाया। वहीं एसपी सिटी ओमप्रकाश, एसडीएम सरधना शिवकुमार, सीओ दौराला बृजेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार मनोज कुमार सिंह समेत इंचौली, कंकरखेडा, लालकुर्ती, सरधना थाने की पुलिस, पीएसी और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। वहीं पथराव से एसएसआई नेत्रपाल सिंह और थाने में मौजूद कुछ ग्रामीणों को भी चोट आई है। पुलिस ने छात्रा के पिता चंद्रपाल, मामा वीरपाल, मनोज, टीकाराम, फूल सिंह, मनीष और विनोद को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

किसने क्या कहा?

थाने पहुंचकर ग्रामीणों ने जो बवाल किया है, वह गलत है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस मामले के सभी बिंदुओं की पुलिस जांच कर रही है। - शिव कुमार, एसडीएम, सरधना

ऑनरकिलिंग का भी यह मामला हो सकता है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। थाने में अभद्रता और तोड़फोड़ की पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।- ओमप्रकाश यादव, एसपी सिटी

परिजनों ने तहरीर में जो दो नंबर दिए थे, उनके आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरा नंबर बंद जा रहा है। दोनों नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं।- बृजेश कुमार सिंह, सीओ दौराला

हम तो कार्रवाई की मांग करने थाने पहुंचे थे। पहले पुलिस ने ही लाठीचार्ज कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने मामूली तोड़फोड़ की।- चंद्रपाल, छात्रा का पिता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें