फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आकाश' को नहीं मिली जमीं, इसलिए हुआ फेल

Wed, 25 Dec 2013 01:36 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने पहली बार माना कि सस्ता टेबलेट आकाश बांटने की महत्वाकांक्षी योजना फ्लॉप हो गई है।
विज्ञापन


कपिल सिब्बल ने कहा कि मंत्रालयों की खींचतान में यह योजना लटक गई। सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल को दु:ख है कि आकाश टैबलेट सबको मुहैया कराने का सपना पूरा नहीं कर पाए। मानव संसाधन मंत्री रहते हुए कपिल सिब्बल ने विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद के लिए आकाश टैबलेट मुहैया कराने की योजना बनाई थी।

विभागीय सहयोग नहीं मिलने के चलते इस योजना को अमली जामा नहीं पहनाया जा सका। सिब्बल ने कहा कि अब इस योजना को दूरसंचार विभाग के जरिए पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनवरी में आकाश 4 के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


सिब्बल ने कहा कि आकाश 4 की कीमत 2,500 रुपये रहने की उम्मीद है। इसमें किसी तरह का टैक्स शामिल नहीं है। यह पता नहीं है कि सभी करों और खर्च जुड़ जाने के बाद इसकी कीमत क्या होगी। उन्होंने कहा कि शायद मानव संसाधन विकास मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय इसके लिए सब्सिडी दें।

10 लाख लोगों को ई साक्षर बनाने की योजना
सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने मंगलवार को डिजिटल साक्षरता कार्यक्त्रस्म की शुरुआत की। इसके तहत हर ब्लाक से एक परिवार और हर परिवार से एक व्यक्ति को ई साक्षर किया जाएगा।
विज्ञापन


देश में 10 लाख से ज्यादा लोगों को इंटरनेट साक्षर बनाने के लिए सरकार 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस मौके पर कपिल सिबल ने कहा कि लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके जरिए स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि समेत कई योजनाओं तक सबकी पहुंच आसान हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें