फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरुपति मंदिर में भेदभाव खत्म, सभी को नजदीक से दर्शन

Tue, 04 Dec 2012 12:38 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वीआईपी दर्शनार्थियों के बीच भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए वर्षों से जारी भेदभाव गत 30 नवंबर से खत्म हो गया है। अब 500 रुपये का दर्शन टिकट खरीदने वाला हर भक्त बहुत नजदीक से भगवान के दर्शन कर सकता है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के न्यासी एम कन्हैया ने सोमवार को यहां बताया कि पहले मंदिर में 500 रुपये का दर्शन टिकट खरीदने वाले लोगों को तीन श्रेणियों एल1, एल2 और एल3 में बांटा गया था।
विज्ञापन


इन सभी वीआईपी दर्शनार्थियों में से एल1 श्रेणी के भक्तों को भगवान के बिल्कुल पास ले जाया जाता था और उन्हें आरती, पवित्र जल और सदरी दी जाती थी लेकिन एल2 श्रेणी के तहत आने वाले लोगों को भगवान के करीब से दर्शन तो कराए जाते थे लेकिन उन्हें आरती, पवित्र जल और सदरी नहीं दी जाती थी।

तीसरी श्रेणी एल3 की थी जिन्हें भगवान के दर्शन 15 फीट दूर से करने होते थे। इस श्रेणी के भक्तों को भी आरती, पवित्र जल और सदरी नहीं दी जाती थी। कन्हैया ने बताया कि गत शुक्रवार से तीनों श्रेणियों के भक्तों को एक ही समान दर्शन कराए जा रहे हैं, हालांकि एल3 श्रेणी के भक्तों को आरती, पवित्र जल और सदरी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें