फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार को भारत रत्न दे सकती है मोदी सरकार?

Thu, 11 Jun 2015 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को इस साल भारत रत्न से सम्मानित कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार का ये कदम मुसलमानों के बीच उसकी छवि चमकाने के लिए उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्र के मुताबिक 93 वर्षीय दिलीप कुमार के बारे में रोज की जानकारियां कई एजेंसियों से इकट्ठा की जा रही है। जब भी प्रमुख हस्तियों को पद्म सम्मान अथवा भारत रत्न से सम्मानित किया जाना होता है तो उनके बारे में सामान्य जानकरियां इक्ट्ठा की जाती है।

हालांकि इस संबंध में यह भी चर्चा की जा रही है कि यदि दिलीप कुमार को भारत रत्न देने की घोषणा औपचारिक रुप से कर दी गई तो क्या वो सम्मान लेने दिल्ली तक आ सकते हैं?
विज्ञापन

इनके भी घर जाएगा भारत रत्न!

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस मामले में केन्द्र सरकार फैसला लेगी। यह भी संभव है कि दिलीप कुमार को भारत रत्न देने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक उन्हें भी भारत रत्न उनके घर ही दिया जाएगा जैसा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनके घर जा कर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था।

हाल ही में अभिनेता शशि कपूर को दादा साहब फाल्के अवार्ड मुंबई में ही दिया गया था तो दिलीप कुमार को भी उनके घर पर ही भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है।
विज्ञापन

1944 में आई थी पहली फिल्म

दिलीप कुमार को भारत रत्न दिए जाने के संबंध में राज्य के एक अधिकारी का कहना है कि फिलहाल इस संबंध में राज्य सरकार की केन्द्र सरकार से कोई वार्ता नहीं हुई है। यह आवश्यक भी नहीं है कि केन्द्र सरकार राष्ट्रीय सम्मान देने के लिए राज्यों से कोई मशिवरा करे ही।

दिलीप कुमार का असली नाम मुहम्मद युसुफ खान है इनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था। 1944 में इनकी पहली फिल्म ज्वार भाटा आई थी।

दिलीप कुमार को इससे पहले 1991 में पद्म भूषण, 1994 में दादा साहब फाल्के अवार्ड और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें