बेटी को चार्टर्ड एकाउंटेंट बनाने का सपना देखने वाले जौनपुर के जितेंद्र सिंह को अपने अरमान पूरे न होने पर भी खुशी हो रही है। हो भी क्यों न। शायद सीए बनकर बिटिया को वह शोहरत नहीं मिलेगी जो वह मिस इंडिया बनकर पा सकती है।
बेटी ने मिस इंडिया कांटेस्ट के फाइनल राउंड में जगह बनाकर जिले की माटी की खुशबू पूरे देश में फैला दी है।
जौनपुर के बक्शा थानाक्षेत्र के चितौड़ी गांव की दीक्षा सिंह मुंबई में चल रहे फेमिना मिस इंडिया कांटेस्ट के फाइनल राउंड में पहुंच गई हैं। 28 मार्च को प्रतियोगिता का आखिरी मुकाबला होना है। इसमें सफल हुईं तो उनके सिर पर मिस इंडिया का ताज सज जाएगा।