रेप केस में फंसे आसाराम बापू के मामले में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने इस मसले पर बीजेपी पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है कि भाजपा महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर दोहरा रवैया अपना रही है। एक तरफ रेप के आरोपियों के लिए मौत की सजा मांग रही है और वहीं फर्जी बाबाओं के लिए माफी की मांग कर रही है।
पीड़िता को आसाराम ने कहा चालाक, बेटे ने बताया पागल
भाजपा आसाराम बापू के समर्थन में खुलकर उतर आई है। भाजपा के बड़े नेताओं ने आसाराम के समर्थन में बयान दिया है। बीजेपी के स्थनीय नेताओं ने बापू के इंदौर आश्रम जाकर उनसे मुलाकात की थी।
विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने आसाराम को संत आदमी करार देते हुए उन पर लगे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि बापू का जीवन सात्विक संत का जीवन है।
इससे पहले मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बलात्कार कांड में फंसे आसाराम बापू का जोरदार बचाव किया था। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने तो कांग्रेस शासित राज्यों में ही आसाराम के खिलाफ शिकायतें क्यों हो रही हैं, यह सवाल भी उठाया था।
'आसाराम को भगवान माना लेकिन राक्षस निकला'
प्रभात झा ने ग्वालियर में कहा था कि एक छोटी सी लड़की की बात पर विश्वास किया जा रहा है लेकिन बरसों से सार्वजनिक जीवन में लाखों लोगों को संबोधित करने वाले व्यक्ति पर विश्वास नहीं किया जा रहा।
भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भी आसाराम का बचाव करते हुए कहा था कि आसाराम निर्दोष हैं और सोनिया गांधी व राहुल गांधी के विरोध की सजा उन्हें मिली है।
आसाराम के देश छोड़ने पर रोक, लुकआउट नोटिस जारी
वहीं, मध्यप्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी आसाराम की पैरोकारी करते हुए एक न्यूज चैनल के एंकर से ही लड़ पड़े और उसे बुरा-भला कहा।
इससे पहले मुंबई गैंगरेप मामले में भाजपा ने घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया था और आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की थी।