फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के मुद्दे पर दिग्गी की चिदंबरम को चुनौती

Mon, 24 Nov 2014 01:20 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपने सहयोगी पी. चिदंबरम को पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चिदंबरम और कोई अन्य गैर गांधी सदस्य कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है। गांधी परिवार किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने से नहीं रोकेगा।

दिग्विजय का यह बयान पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम के उस टिप्पणी के संदर्भ में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भविष्य में गैर गांधी परिवार का भी कोई व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष हो सकता है।
विज्ञापन


दिग्विजय के इस बयान से पार्टी के अंदर विवाद खड़ा हो सकता है। साथ ही उनके इस बयान को इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है क्योंकि अगले साल कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव होना है और माना जा रहा है कि राहुल गांधी को इस पद पर बैठाया जा सकता है।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि यह कांग्रेस को फैसला करना है कि क्या वह एक ही परिवार के हाथों ही लुटते रहेंगे या इसका विस्तार करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें