फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याकूब की फांसी से नाराज दिग्विजय ने किया मोदी सरकार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि आखिर सरकार ने जिस तरह की जल्दबाजी याकूब के केस में दिखाई, वैसी जल्दबाजी राजीव गांधी के हत्यारों के मामले में क्यों नहीं दिखाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजीव के हत्यारों की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने के अपने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने इस सप्ताह सरकार की सुधारात्मक याचिका को खारिज कर दिया था। सरकार ने उसके बाद मामले को आगे नहीं बढ़ाया।

उल्लेखनीय है कि मुंबई बम धमाके के दोषी याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी गई थी। मीडिया, बुद्घिजीवियों समेत कई नेताओं ने भी फांसी का विरोध किया था।
विज्ञापन

दिग्विजय और थरूर ने किया था याकूब की फांसी का विरोध

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और पार्टी के एक अन्य नेता शशि थरूर ने फांसी के तुरंत बाद टि्वट कर फांसी का विरोध किया था।थरूर ने जहां फांसी को सरकार प्रायोजित हत्या बताया, वहीं दिग्विजय ने कहा कि आतंक के अन्य मामलों में सरकार के साथ-साथ अदालत की विश्वसनीयता खतरे में है।

भाजपा ने ने इन नेताओं की ‌टिप्‍पणियों का जोरदार विरोध करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सफाई देने की मांग की थी। भाजपा ने कांग्रेस को राजनीति से बाज आने और न्यायपालिका का सम्मान करने की नसीहत दे डाली थी।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने थरूर और दिग्विजय की टिप्पणी को गैर जिम्मेदाराना करार देते हुए कहा यह बेहद चिंता पैदा करने वाली बात है। लिहाजा कांग्रेस को इस मामले में देश के सामने की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें