फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय के लिए 'साहब' बना हाफिज सईद

Mon, 21 Jan 2013 05:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई हमलों के मास्टर माइंड और हाल ही में एलओसी पर दो भारतीय सैनिकों की बर्बर हत्या के मामले में संदिग्ध हाफिज सईद के लिए देशवासियों के दिल में कितनी ही नफरत हो, लेकिन कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के लिए यह आतंकी सम्मान का पात्र है। दिग्विजय सिंह ने जमात-उद-दावा के चीफ को 'हाफिज सईद साहब' कहकर संबोधित किया है।
विज्ञापन


सोमवार को आतंकवाद के मुद्दे पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने हाफिज सईद के नाम के साथ सम्मानसूचक शब्द 'साहब' का इस्तेमाल किया। यही नहीं, दिग्विजय सिंह ने अपने संबोधन में हाफिज सईद के लिए 'उनको' और 'उन पर' जैसे शब्द भी बोले। दिग्विजय सिंह के इस व्यवहार पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। दिग्विजय सिंह इससे पहले भी अपने एक बयान में ओसामा बिन लादेन को 'ओसामा जी' कह चुके हैं।

गौरतलब है कि रविवार को गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने जयपुर में आयोजित कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर में प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर ‘हिंदू आतंकवाद' फैलाने का गंभीर आरोप लगाया था। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए शिंदे ने कहा कि उनके पास ऐसी रिपोर्ट आई हैं, जिससे यह साबित होता है कि भाजपा और संघ अपने कैंपों में हिंदू आतंकवाद की ट्रेनिंग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें