फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी बन सकते हैं प्रधानमंत्री: दिग्विजय

Fri, 06 Dec 2013 11:43 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े आलोचकों में शुमार कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को मोदी पर अपनी टिप्पणियों से सबको चौंका दिया।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी अब अपनी चरमपंथी विचारधारा से दूर हटते दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय लोक तंत्र में एक चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है।

भाजपा ने दिग्विजय की इस टिप्पणी का स्वागत करते हुए इसे अपने पीएम उम्मीदवार की तारीफ करार दिया है।

पढ़ें, मोदी की पहली परीक्षा का परिणाम रविवार को

एक न्यूज चैनल कार्यक्रम में दिग्विजय ने कहा कि मोदी अपने चरमपंथी विचारों से दूर जाते दिख रहे हैं। वह अब अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा की ओर चल पड़े हैं। अगर संघ और भाजपा, कांग्रेस और नेहरू की विचारधारा के नजदीक आते हैं तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस देश के लोग मोदी को स्वीकार नहीं करेंगे। भगवान न करे, लेकिन भाजपा अगर जीतती है तो लोग मोदी की जगह सुषमा स्वराज को पीएम के तौर पर देखना पसंद करेंगे।

पढ़ें, महंगी पड़ी मोदी पर टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

कांग्रेस के एक परिवार की मुट्ठी में कैद होने की आलोचनाओं पर दिग्विजय ने कहा, कांग्रेस के बारे में ऐसा कहना सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में अगर केरल का एक चरवाहा राष्ट्रपति (पूर्व राष्ट्रपति डा केआर नारायणन की ओर संकेत) बन सकता है तो एक चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है।
विज्ञापन


मोदी के बारे में की गई दिग्विजय की टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद स्मृति ईरानी ने कहा, हमने यह कभी नहीं सोचा था कि दिग्विजय सिंह कहेंगे कि एक चाय बेचने वाला भी पीएम बन सकता है। दिग्विजय सिंह के मुंह से मोदी जी की तारीफ सुन कर हम खुश हैं। इस पर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी अछूत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें