फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय ने ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, फिर मांगी माफी

Thu, 15 Nov 2012 09:46 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर अपनी फजीहत कराई है। शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे की हालत बेहद नाजुक है लेकिन दिग्विजय सिंह को पता नहीं कहां से पता चला कि वह अब दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने ट्विटर पर तुरंत ठाकरे को श्रद्धांजलि दे दी। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती मानते हुए ठाकरे परिवार से माफी मांग ली।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि ठाकरे के निधन के समाचार से उन्हें बहुत दुख हुआ। मैंने उनकी विचारधारा को तो कभी स्वीकार नहीं किया लेकिन उनकी बुद्धिमत्ता, दृढ़ निश्चय और साहस का हमेशा प्रशंसक रहा हूं। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। कुछ देर बाद ही उन्होंने फिर ट्वीट किया मैं ठाकरे परिवार से माफी मांगता हूं और ठाकरे के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

दरअसल दिग्विजय के किसी मित्र ने उनको ठाकरे के निधन का समाचार दिया था, इसलिए उन्होंने तुरंत ट्वीट कर श्रद्धांजलि दे दी। बाद में जब वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने उन्हें ठाकरे के जिंदा होने की जानकारी दी तो उन्होंने माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें