फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को वाटसन की जरूरत: चैपल

Thu, 15 Nov 2012 08:46 PM IST
सिडनी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में आलराउंडर शेन वाटसन को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं करने की आलोचना की है। उनका कहना है कि इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम को वाटसन की सख्त जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। नंबर वन टेस्ट टीम का ताज छीनने के लिए ऑस्ट्रेलिया का सीरीज जीतना जरूरी होगा।
विज्ञापन


बकौल चैपल, ‘वाटसन एक अच्छे बल्लेबाज हैं और अगर वह चोट के कारण गेंदबाजी नहीं भी कर सकते हैं तब भी उन्हें टीम में शामिल किया जाना चाहिए। यदि मैं चयनकर्ता होता तो ऑस्ट्रेलिया के अंतिम एकादश में वाटसन शीर्ष बल्लेबाजी क्रम में होते। वाटसन अगर शीर्ष छह बल्लेबाजी क्रम में नहीं हैं तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच का रुख अलग होगा।’ इस बीच डेविड वार्नर ने भी वाटसन को टीम में शामिल करने का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें