फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने लीक किए दिग्विजय सिंह और अमृता राय के फोटो?

विज्ञापन
विज्ञापन
30 अप्रैल को 1 बजकर 21 मिनट पर राज्यसभा टीवी की एंकर अमृता राय ने एक ट्वीट किया, 'मेरा इमेल/कम्यूटर हैक किया गया, चीजों से छेड़छाड की गई। यह भारत में गंभीर अपराध है, मेरी निजता का अतिक्रमण है। मैं इसकी निंदा करती हूं।'
विज्ञापन


इस मुद्दे पर पढ़िए ब्लॉग- उर्फ़ मटुकनाथ की प्रेमकथा

महज चार मिनट बाद ही एक और ट्वीट किया गया, 'मैं अपने पति से अलग हो गई हूं और मैंने परस्पर सहमति से तलाक के लिए आवेदन किया हुआ है। इसके बाद मैं दिग्विजय सिंह से विवाह करूंगी।'

ये ट्वीट सामने आते ही सोशल मीडिया में शेयर हो रही कुछ तस्वीरें वायरल हो गईं। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अपने रिश्ते को चंद मिनट पहले ही स्वीकार कर चुके थे, लिहाजा तस्वीरें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पर्दे और अखबारों के पन्ने पर भी दिखाई दीं।
विज्ञापन

अमृता की निजता का सवाल पीछे छूटा

इस गहमागहमी के बीच अमृता राय का पहला ट्वीट और शिकायत पीछे छूट गई। ये सामने नहीं आ पाया कि अमृता राय का कम्यूटर किसने हैक किया और तस्वीरें कैसें लीक हुईं? 
अमृता के कुबूलनामे में दिलचस्पी ऐसी बढ़ी कि वह ट्वीट अगले पांच घंटों के 890 बार रिट्वीट किया गया। अमृता के फॉलोवर्स की संख्या 700 से 10 हजार के करीब पहुंच गई। 
सोशल मीडिया थोड़ी ही देर में दो खेमें में दिखने लगा। अमृता राय की शिकायत की तरह ही उनकी निजता का सवाल पीछे छूट गया, ट्विटर मौजूद कांग्रेस और भाजपा समर्थकों ने इसे 'दि‌ग्विजय स‌िंह बनाम नरेंद्र मोदी' की जंग में तब्दील कर ‌दिया।

दिग्विजय-अमृता के रिश्तों पर चुटकुले गढ़ दिए

महिला अधिकारवादी कार्यकर्ता कविता कृष्‍णन ने ट्वीट किया, प्रेम करना व्यक्तिगत मामला है। किसी का पीछा करना, जासूसी कराना, हैकिंग और मोरल पोलिसिंग अनैतिक और गैरकानूनी है।

भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा,'दूसरों को नैतिकता का भाषण देने वाले दिग्विजय सिंह ने नैतिकता की नई परिभाषा दी है।'

सोशल मीडिया पर सक्रिय कांग्रेस विरोधियों ने दिग्विजय और अमृता के रिश्तों को लेकर चुटकुले गढ़ दिए। एक फेसबुक वाल पर लिखा था, पूरी कांग्रेस का तो पता नहीं लेकिन 'ठाकुर दिग्विजय सिंह' के अच्छे दिन जरूर आने वाले हैं!!!

'यह अश्लील किस्म की, स्‍त्री विरोधी चुहलबाजी है'

कांग्रेस समर्थक भी दिग्विजय सिंह पक्ष में दलील के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के बयानों को ढूंढ़ लाए।

एक फेसबुक वाल पर लिखा गया, 'कुंवारा हूं लेकिन ब्रह्मचारी नहीं। अटल बिहारी वाजपेयीजी जब ये बोलते हैं तो लोग उन्हें अपना आदर्श मानने लगते हैं और अगर कोई किसी से शादी करने के लिए तैयार हो तो उसे ये लोग सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन मानते हैं।'

सोशल मी‌डिया में छिड़ी चटखारेदार बयानों के बीच सुप्रिया शर्मा ने लिखा दिग्विजय सिंह के साथ लीक अमृता राय की तस्वीरों पर जैसे चटखारे लिए जा रहे हैं, वह अश्लील किस्म की, स्‍त्री विरोधी चुहलबाजी है।
विज्ञापन

अमृता राय की शिकायत पर मामला दर्ज

सामाजिक दायरे और कानूनी तकाजों पर निश्चित रूप अमृता राय का मामला निजी विषय ही था, लेकिन दिग्विजय सिंह से जुड़ने के कारण इस राजनीतिक निहितार्थों के साथ इस्तेमाल किया जाने लगा।

हालांकि अभी पता नहीं कि दरअसल कम्प्यूटर की हैंकिंग किसने की? अमृता राय ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है और पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें