फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदा हादसा: दिग्गी ने मांगा रेल मंत्री का इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में दो ट्रेनें हादसे का शिकार हो गई हैं। यह हादसा मुंबई से बनारस जा रही कामायनी एक्सप्रेस और जबलपुर से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस के साथ रात करीब 11 बजकर 37 मिनट पर हुआ।
विज्ञापन


इस हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि हो गयी है,जबकि दर्जनों यात्रियों के घायल होने की खबर है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हादसे का ठीकरा रेलमंत्री पर फोड़ते हुए सुरेश प्रभु से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने रेलमंत्री को याद दिलाते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने भी रेल हादसे के बाद इस्तीफा दे दिया था। जबकि प्लेन हादसे के बाद माधवराव सिंधिया ने भी पद छोड़ दिया था। मुझे लगता नहीं भाजपा अपने ऊपर जिम्मेदारी लेना चाहेगी।
विज्ञापन

यात्रियों की जान से खेल रही रेलवे

वहीं पूर्व रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने ट्वीट कर कहा है कि रेलवे को रखरखाव और पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव की जरूरत है। इसके लिए उसे करीब 60000 करोड़ की आवश्यक्ता है।

लेकिन घाटे में चल रही रेलवे के पास धन का अभाव है इसकी वजह से वह यात्रियों की जान खतरे में डाल रही है।

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रेल हादसे को प्राकृतिक करार दिया है। उनके अनुसार नदी में आए तेज बहाव के कारण ट्रैक सरक गई और हादसा हो गया। स्पष्ट कारण तो जांच के बाद ही आएंगे।

वहीं प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर हादसे पर शोक जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें