फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशानन हो गए हैं नरेंद्र मोदीः दिग्विजय

Sat, 01 Dec 2012 03:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे-जैसे गुजरात विधानसभा चुनावों के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप और व्यक्तिगत आलोचनाओं में भी तेजी आ रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने मोदी के 3डी प्रचार की तुलना रामायण के '10 सिर वाले' (दशानन) व्यक्ति से की है।     
विज्ञापन


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल में गुरूवार को मोदी के 3डी प्रचार पर प्रश्न खड़े किए। उन्होंने कहा कि मोदी 3डी तकनीक से एक जगह पर बोलेंगे और दस जगहों पर उनकी बात पहुंचेगी। यह ठीक वैसे ही है जैसे रामायण का दस सिरों वाला व्यक्ति।       

गौरतलब है कि 18 नवंबर को मोदी ने 3डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन के जरिए चार शहरों अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा और सूरत में चुनाव रैलियों को एक साथ संबोधित किया था। बाद में इस प्रचार के तरीके पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें