फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के डिजिटल लॉकर में रखिए अपने अहम दस्तावेज

Mon, 23 Feb 2015 09:40 AM IST
रेणुका श्रीवास्तव/अमर उजाला, मुगलसराय
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आपको अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सरकार ने डिजिटल लॉकर लांच किया है, जहां आप अपना जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट एवं शैक्षणिक प्रमाणपत्र जैसे अहम दस्तावेजों को ऑन लाइन स्टोर कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह सुविधा पाने के लिए आपके पास बस आधार कार्ड होना चाहिए। आधार का नंबर फीड कर आप डिजिटल लॉकर एकाउंट खोल सकते हैं। इस सुविधा की खास बात यह है कि एक बार लॉकर में अपने दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको कहीं भी अपने सर्टिफिकेट की मूल कॉपी देने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आपके डिजिटल लॉकर का लिंक ही काफी होगा।

डिजिटल लॉकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का अहम हिस्सा है। डिपार्टमेंट ऑफ  इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी (डीईआईटीवाई) ने डिजिटल लॉकर का बीटा वर्जन लांच कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मिलेगा डिजिटल लॉकर

डिजिटल लॉकर खोलने के लिए आपको http://www.digitallocker.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर अपनी आईडी बनानी होगी। आईडी बनाने के लिए आपको अपने आधार कार्ड नंबर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपसे जो इन्फार्मेशन मांगी जाए उसे भरें। आपका एकाउंट बन जाएगा।

एकाउंट खुलने के बाद आप कभी भी इस पर अपने पर्सनल डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकेंगे।

क्या है इसकी खासियत
डिजिटल लॉकर की खासियत यह है कि आप कहीं भी और कभी भी अपने डॉक्यूमेंट्स को इसके जरिए जमा कर सकते हैं। डिजिटल लॉकर स्कीम में हर भारतीय एजुकेशनल, मेडिकल, पासपोर्ट और पैन कार्ड डिटेल्स को डिजिटल फार्म में रख सकता है। वेबसाइट में कहा गया है कि डिजिटल लॉकर अधिकृत उपभोक्ताओं और एजेंसियों को किसी भी समय और कहीं भी अपने दस्तावेजों को सुरक्षित तरीके से अपलोड और साझा करने में सहूलियत मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें