फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने जारी रखी मनमोहन नीति, डीजल 50 पैसे महंगा

Sun, 01 Jun 2014 01:23 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की नई सरकार ने अपनी पूर्ववर्ती सरकार की नीति को जारी रखते हुए शनिवार आधी रात से डीजल की कीमत 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी। इस वृद्धि में राज्यों के स्थानीय कर शामिल नहीं है। पिछले तीन सप्ताह में दूसरी बार डीजल की कीमत बढ़ी है।
विज्ञापन


मासिक वृद्धि की यूपीए सरकार की इस नीति को जारी रखने के लिए नए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सरकारी तेल कंपनियों के साथ लंबी चर्चा की। वृद्धि से स्पष्ट हो गया है केंद्र की भाजपा सरकार पूर्व की कांग्रेस सरकार की सुधारवादी नीतियों को कायम रखेगी।
विज्ञापन

यूपीए सरकार में बनी थी यह नीति

यूपीए सरकार ने जनवरी 2013 में डीजल पर सब्सिडी के बोझ को कम करने से लिए हर माह इसकी कीमत 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ाने की अनुमति दी थी। दिल्ली में डीजल के भाव में 57 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है और राजधानी में एक लीटर डीजल की कीमत 57.28 रुपये हो गया है।

इससे पहले 13 मई को डीजल की कीमत 1.09 रुपये लीटर बढ़ाई गई थी। इस ताजा वृद्धि के बावजूद एक लीटर डीजल पर तेल कंपनियों को 2.80 रुपये का नुकसान हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें