फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर गारमेंट में छिपाए ढाई करोड़ के हीरे, गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2013 12:58 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्टम और विजिलेंस अधिकारियों ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने तस्करी के लिए अजीबो-गरीब तरीका निकाला।
विज्ञापन


विहारी पोद्दार नाम की इस महिला ने अपने अंडरवियर में करीब ढाई करोड़ के हीरों के गहने छिपा रखे थे। महिला सिंगापुर से भारत लौट रही थी।

आरोपी महिला मशहूर टेक्सटाइल कंपनी सियाराम सिल्क मिल्स के निदेशक अभिषेक पोद्दार की पत्नी है। अभिषेक पोद्दार से उसकी शादी 4 मई, 2011 को हुई थी

मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ग्रीन चैनल पार करते समय विजिलेंस और कस्टम अधिकारियों ने इस महिला को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

शोरूम पर मिली 4 करोड़ की ज्वैलरी
इन आभूषणों के बारे में उसने पूर्व में कोई जानकारी नहीं दी थी। विहारी के पकड़े जाने के बाद अधिकारियों ने ग्रांड हयात होटल स्थित उसके ज्वैलरी शोरूम पर छापा मारा, जहां से चार करोड़ रूपए की ज्वैलरी और हीरे बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 दिन की न्यायिक हिरासत
अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ में विहारी ने स्वीकार किया कि इससे पहले भी वह दस बार हीरे और सोने के आभूषण लाई थीं। स्थानीय अदालत ने विहारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें