फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल बोले- कांग्रेस मुद्दाविहीन, वीरभद्र ने सीएम को कहा व्यापारी

Fri, 02 Nov 2012 12:14 AM IST
हमीरपुर/शिमला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मिया बढ़ गई है। भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश में चुनावी दौरे पर हैं। इन नेताओं ने प्रदेश में विकास नहीं होने के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि कांग्रेस और केंद्र मुद्दाविहीन हैं तभी तो भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल इंडक्शन चूल्हे के बारे में भी झूठा प्रचार करने लगे हैं। कांग्रेस तर्क दे रही है कि इस तरह के चूल्हे लोगों की सेहत के लिए घातक हो सकते हैं। 20 दिसंबर के बाद हाजमा तो कांग्रेस का खराब होने वाला है। केंद्र ने गैस महंगी कर महिलाओं को करवा चौथ का अच्छा तोहफा दिया है।

धूमल ने कहा कि केंद्र से हिमाचल एक हजार करोड़ आए या दस हजार करोड़, सोनिया गांधी पहले इस पर स्थिति साफ करें। कभी वे कह रही हैं कि एक हजार करोड़ दिया कभी कहती हैं दस हजार करोड़। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष वीरभद्र सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे जनता को बताएं कि केंद्र मंत्रिमंडल से उन्हें क्यों निकाला गया। वीरभद्र सिंह पर कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
विज्ञापन


धूमल ने हमीरपुर के अलावा ऊना में भी जनसभाएं आयोजित की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में अपने सभी चुनावी वायदे पूरे किए हैं। विस चुनावों को चलते भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वायदे किए हैं उन्हें भी सत्ता में आने पर पूरा किया जाएगा।

धूमल ने कहा कि दो-तीन दिन के भीतर कांग्रेस के लोग गड़बड़ियां भी कर सकते हैं। कई तरह के हथकंडे अपना सकते हैं। लोग इन शरारती तत्वों से बचें। राज्य में अपनी बुरी हालत को देखते हुए कांग्रेस बौखलाई हुई है।

धूमल एक अच्छे व्यापारी: वीरभद्र
हिमाचल प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल एक अच्छे मुख्यमंत्री तो बन नहीं सके, लेकिन अच्छे व्यापारी जरूर बन गए हैं। धूमल ने पांच वर्ष में हिमाचल को बेचने का काम किया है, जबकि लोगों को आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला है।

नेरवा और कोटखाई में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए वीरभद्र ने भाजपा पर जमकर हमला बोल्ला। चौपाल से कांग्रेस प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक सुभाष चंद मंगलेट एक ईमानदार छवि के व्यक्ति हैं। यदि सुभाष चंद मंगलेट को आप विधानसभा पहुंचाते हैं तो उन्हें सरकार में सम्मानजनक पद दिया जाएगा। कांग्रेस के सत्ता में आते ही ठप पड़े विकास को गति दी जाएगी।

कोटखाई में वीरभद्र ने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा के घोटालो की जांच की जाएगी। भाजपा के घपलों की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा। इसके लिए कोर्ट भी अलग से होंगे। मैं भाजपा सरकार से पूछना चाहता हूं कि गुम्मा में शराब फैक्ट्री कहां है? कांग्रेस सत्ता में आते ही 12 सिलेंडर पर सब्सिडी जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें