फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा ने दिल्ली में किया भाजपा का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा का चुनाव टी-20 मैच जैसा हो गया है। हर नई गेंद के साथ रणनीति भी नई है और खिलाड़ी भी। ओपिनियन पोलों में पिछड़ रही भाजपा ने भी चुनावी मैच को अंतिम गेंद तक खेलने की ठान ली है। पार्टी ने मतदाताओं में पैठ मजबूत करने के लिए डेरा सच्चा सौदा को मैदान में उतार दिया।
विज्ञापन


हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभा चुके डेरा सच्चा सौदा ने दिल्ली में भाजपा के समर्थन की घोषणा की है। डेरा सच्चा सौदा का दावा है कि राजधानी में उसके तकरीबन 12 लाख समर्थक हैं और ये भाजपा को वोट करेंगे।

डेरा सच्चा सौदा के समर्थक पंजाब, हरियाणा में अधिक हैं। उन राज्यों में उन्होंने चुनावों में भी अहम भूमिका निभाई है, हालांकि दिल्ली में उनकी घोषणा कर असर पड़ेगा या नहीं, ये वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने डेरा सच्‍चा सौदा को आड़े हाथों लिया

डेरा सच्‍चा सौदा के समर्थन को आम आदमी पार्टी ने आड़े हाथों लिया है। आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि महाभारत में श्रीकृष्ण से दुर्योधन ने सेना मांगी थी। अर्जुन ने श्रीकृष्ण का साथ मांगा था। आज भाजपा के पास सारा तंत्र है। हमारे साथ भगवान है।

आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा ने भाजपा को समर्थन देकर ये जाहिर कर दिया है कि एमएसजी पर रोक लगाने के कारण सेंसर बोर्ड को क्यों हटा दिया गया था।

वैसे दिल्ली में भाजपा ‌शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। ‌शिरोमणि अकाली दल और डेरा सच्चा सौदा के बीच 36 का आंकड़ा माना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें