इस बार राजधानी के रण में उतरे 673 में से 230 प्रत्याशी (34 फीसदी) करोड़पति हैं। गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक विधानसभा 2013 के चुनाव में 33 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति थे, जबकि 2008 में इनकी गिनती सिर्फ 23 फीसदी थी।
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी अब धीरे-धीरे खास बन रहे हैं। अक्सर धनबल की बात करने वाले आप ने जिन 70 प्रत्याशियों को दिल्ली के दंगल में उतारा है, उनकी औसत संपत्ति 5.89 करोड़ रुपये है। साथ ही 673 प्रत्याशियों में टॉप-10 करोड़पति की सूची में आप के तीन प्रत्याशी शामिल हैं।
जबकि भाजपा के दो, कांग्रेस के चार व शिरोमणि अकाली दल से एक हैं। पिछले चुनाव में आप प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 2.49 करोड़ थी। सभी प्रत्याशियों की बात करें तो 32 के पास 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।