फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हो सकता है जागृति ने राखी का गला दबा दिया हो'

Sun, 10 Nov 2013 10:03 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सांसद धनंजय सिंह के आवास में नौकरानी राखी की मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि राखी के शरीर पर छह हफ्ते पुरानी चोटें भी हैं। इसके आधार पर पुलिस का कहना है कि राखी की करीब छह हफ्ते से बेरहमी से पिटाई की जा रही थी।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, ये पुरानी चोटें भी उसकी मौत की वजह बनी हैं। वहीं, पुलिस डॉ. जागृति के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (घूरना) भी लगाने जा रही है। पुलिस के अनुसार, जागृति सीसीटीवी कैमरों के जरिए नौकरानी व नौकर को नहाते हुए देखते थी। पुलिस इस मामले में पॉक्सो भी लगाएगी।

नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जागृति ने राखी की गर्दन में सींग घोंप दी थी। पुलिस सींग को पोस्टमार्टम कराने वाले डॉक्टरों के पास जांच के लिए भेजेगी और पता करेगी कि गर्दन पर मिले घाव सींग के तो नहीं हैं।
विज्ञापन


नाबालिग नौकर ने बयान में यह भी कहा है कि गुस्सा आने पर भाभी जी गर्दन तक दबा देती थी। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि हो सकता है जागृति ने राखी का गला दबा दिया हो।

पुलिस अब यह पता कर रही है कि राखी का दम कैसे और किस कारण घुटा। नई दिल्ली जिला उपायुक्त एसबीएस त्यागी का कहना है कि राखी के सिर और छाती पर गंभीर चोटें हैं। उसका विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह का खुलासा हो पाएगा।

लॉकअप में परेशान हैं सांसद
पुलिस के अनुसार, बसपा सांसद धनंजय सिंह चाणक्यपुरी थाने के लॉकअप में परेशान हो गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद पुलिसकर्मियों व अधिकारियों से लॉकअप से बाहर निकालने के लिए गुहार लगा रहे हैं। वह पुलिसकर्मियों से कह रहे हैं कि उन्हें लॉकअप की बजाय कमरे में रखा जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें