फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेहद करीबी ने की है जिया की हत्या'

Sun, 10 Nov 2013 09:36 AM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री जिया खान की मां रबिया खान ने दावा किया है कि उनकी बेटी खुद को फांसी पर नहीं लटका सकती बल्कि किसी बेहद करीबी ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन


कथित आत्महत्या मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस के पास शनिवार को दर्ज करवाए गए रबिया खान के बयान में स्पष्ट तौर पर इशारा जिया के ब्वायफ्रेंड सूरज पंचोली की ओर किया गया है।

तीन दिन पहले ही बांबे हाईकोर्ट ने पुलिस को रबिया खान के दावे के आधार पर आगे की जांच करने का आदेश दिया था। एक याचिका दाखिल कर रबिया ने कहा था कि जिया की हत्या की गई और उसने आत्महत्या नहीं की थी।
विज्ञापन


न्यायाधीश एससी धर्माधिकारी और गौतम पटेल की खंडपीठ ने याचिका को निपटाते हुए 26 अक्टूबर को जुहू पुलिस को रबिया का बयान दर्ज करने का आदेश दिया था।

जुहू पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भावुक रबिया ने दावा किया कि उनकी बेटी ने अपना जीवन खत्म नहीं किया था बल्कि उसकी उस व्यक्ति ने हत्या की जो उसके बेहद करीब था। उस वक्त रबिया खान के वकील भी उनके साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि रबिया ने वही बात कही जो बांबे हाईकोर्ट में उनके वकील ने कही थी। जिया को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में 10 जून को गिरफ्तार किए गए सूरज को दो जुलाई को जमानत मिल गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें